WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 | जाति प्रमाण पत्र कैसे आवेदन करें, जानिए पूरी जानकारी

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 

जाति प्रमाण पत्र कैसे आवेदन करें, जानिए पूरी जानकारी

Online Apply 2026: आप सभी उम्मीदवारों को पता ही होगा की जाति प्रमाण पत्र का उपयोग कितना महत्वपूर्ण होता है आम जीवन में इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में जाति प्रमाण पत्र कैसे आवेदन करते हैं उनकी पूरी जानकारी को विस्तार रूप से बताऊंगा। जाति प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी नौकरी में आरक्षण प्राप्त करना, स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के दौरान सीट आरक्षित करवाना, छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेना, और अन्य देश में जाने के लिए आपके पास जाति प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है। चलिए जानते हैं।

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 के लिए आपको सबसे पहले Offical Website पर जाना होगा। ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद हम आपको नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप तरीके को विस्तार रूप से बता देंगे। उसे स्टेप को फॉलो करके आप जाति प्रमाण पत्र आसानी से आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं।

जाति प्रमाण पत्र क्या होता है?

Bihar Caste Certificate सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति की जाति को आधिकारिक रूप से प्रमाणित करता है। यह प्रमाण पत्र राज्य सरकार या संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी किया जाता है और यह दर्शाता है कि आवेदक किस सामाजिक वर्ग से संबंधित है।

यह प्रमाण पत्र मुख्य रूप से उन लोगों के लिए आवश्यक होता है, जो आरक्षित वर्ग से आते हैं। इसके माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि संबंधित व्यक्ति को संविधान द्वारा निर्धारित आरक्षण और अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

यह प्रमाण पत्र व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने के साथ-साथ उसके सामाजिक एवं आर्थिक अधिकारों से भी संबंधित होता है। इसलिए इसे बनवाना अत्यंत आवश्यक है, विशेष रूप से SC, ST और OBC वर्ग के लोगों के लिए, ताकि वे सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

जाति प्रमाण पत्र का उपयोग

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026: जैसा कि हम लोगों को पता ही होगा की आम जिंदगी में जाति प्रमाण पत्र का कितना उपयोग कौन-कौन से काम में होता है। इसके कुछ मुख्य उपयोग इस प्रकार से हो सकते हैं।

  • राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • आयु सीमा में छूट प्राप्त करने के लिए
  • सरकारी जॉब में आरक्षण का लाभ उठाने के लिए
  • UPSC, SSC, BPSC आदि में आरक्षित श्रेणी का लाभ पाने के लिए
  • स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में एडमिशन के समय
  • छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए
  • सरकारी नौकरी के आवेदन शुल्क में छूट लेने के लिए
  • होस्टल, ट्रेनिंग या अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए

जाति प्रमाण पत्र में किए गए बदलाव का उद्देश्य

बिहार सरकार ने वर्ष 2026 में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। पहले की प्रक्रिया में कम दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना संभव था, जिसके कारण कुछ मामलों में गलत रिजल्ट सामने आते थे।

  • दस्तावेजों के आधार पर होने वाले सत्यापन को बेहतर बनाना।
  • केवल आधार कार्ड पर निर्भरता कम करके अन्य आवश्यक प्रमाणों को महत्व देना।
  • ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया को आसान एवं निगरानी योग्य बनाना।
  • गलत जानकारी अथवा जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना।
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर प्रभावी नियंत्रण करना।
  • पात्र आवेदकों को ही जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना।
  • आरक्षण का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाना।
  • पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना।

बिहार जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता मानदंड

बिहार में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक को सरकार के द्वारा कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना पड़ता है। यह प्रमाण पत्र उन्हीं लोगों को दिया जाता है, जो निर्धारित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होते हैं। वर्ष 2026 में लागू आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदक को अपनी व्यक्तिगत एवं जाति संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी और मांगे गए वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। गलत जानकारी, अपूर्ण विवरण या संदिग्ध दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

  • बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की जाति बिहार सरकार की आधिकारिक सूची में शामिल होनी चाहिए
  • उम्मीदवार के पास पहचान प्रमाण होना अनिवार्य है
  • उम्मीदवार के पास जाति से संबंधित वैध दस्तावेज या प्रमाण होना चाहिए
  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना चाहिए
  • उम्मीदवार में दी गई सभी जानकारी सही और सच होनी चाहिए
  • उम्मीदवार को आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्व-घोषणा पत्र / शपथ पत्र (यदि मांगा जाए)
  • निवास प्रमाण पत्र / आवासीय प्रमाण पत्र

शपथ पत्र (Self Declaration)

जाति प्रमाण पत्र के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज मान्य प्रमाण के रूप में स्वीकार किए जाएंगे

  • राजस्व अभिलेख – खतियान
  • राजस्व अभिलेख – दानपत्र
  • राजस्व अभिलेख – भूमि संबंधी दस्तावेज
  • अन्य राजस्व अभिलेख
  • राजस्व अभिलेखों की अनुपलब्धता की स्थिति में स्थल निरीक्षण हेतु आग्रह

अगर आपके पास जमीन से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड नहीं हैं, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

यदि जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आपके पास खतियान, दानपत्र या जमीन से संबंधित अन्य राजस्व रिकॉर्ड नहीं हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको यह करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेपों को अपनाना पड़ेगा।

  • आवेदन फार्म में आप यह बताएं कि आपके पास आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है
  • पोर्टल पर उपलब्ध होने पर स्थल जांच या सत्यापन का विकल्प चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आपके पास मौजूद पहचान पत्र तथा अन्य संबंधित दस्तावेज जमा करें।
  • आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी की जांच की जा सकती है।
  • जरूरत पड़ने पर संबंधित राजस्व कर्मचारी या अधिकारी स्थल पर जाकर जांच कर सकते हैं।
  • सत्यापन के दौरान आवेदक के निवास स्थान और स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र की जा सकती है।
  • सरकारी रिकॉर्ड और उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर दावे की पुष्टि की जा सकती है।
  • गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज पाए जाने की स्थिति में आवेदन खारिज किया जा सकता है।

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेपों को ध्यानपूर्वक से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार के Offical Website पर जाना होगा।
Bihar Caste Certificate Online Apply 2026
Bihar Caste Certificate Online Apply 2026
  • फिर उसके बाद होम पेज पर General Administration Department (सामान्य प्रशासन विभाग) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जहाँ आपको “जाति प्रमाण-पत्र का निर्गमन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर इसके बाद आपको तीन स्तर (अंचल स्तर पर/अनुमंडल स्तर पर/जिला स्तर पर) पर देखने को मिलेगा।
  • आपके द्वारा चुने गए विकल्प पर क्लिक करने के बाद Application Form खुल जाएगा।
Bihar Caste Certificate
Bihar Caste Certificate
  • फिर उसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी दस्तावेज जैसे में माता का नाम, पिता का नाम और अन्य जानकारी को पूरा भरना होगा।
  • फिर उसके बाद आपको बताना होगा कि आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज उपलब्ध है।
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • किसी भी कारण से आपके पास जाति से संबंधित दस्तावेज नहीं है तो उसके लिए आपको स्थल निरीक्षण के विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर उसके बाद आवेदन फार्म में सभी जानकारी को ध्यान से देख ले, यदि उसमें कोई गलती हो तो सुधार लें।
  • सभी जानकारी सुधारने के बाद फिर आपको Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म जमा कर दें।

Important Links

Home Page Click here
Official Website Click here
Whatsapp Group Click here
Telegram Group Click here

Frequently Asked Questions

Q. जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 2026 में कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

Ans. जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए।

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्व-घोषणा पत्र / शपथ पत्र (यदि मांगा जाए)
  • निवास प्रमाण पत्र / आवासीय प्रमाण पत्र

Q. कास्ट सर्टिफिकेट कौन बनाता है?

Ans. कास्ट सर्टिफिकेट राजस्व विभाग/अंचल कार्यालय (CO) के द्वारा बनाया जाता है।

Leave a Comment